दिल्ली को ये हुआ क्या है? मामूली सी बात पर हुई कहासुनी और दो युवकों की चाकू गोदकर कर दी हत्या

ब्लॉकचैन IDOPRESS
Oct 31, 2024

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

नई दिल्ली:

दिल्ली के बवाना इलाके में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई है,जहां परचार नाबालिग लड़कों ने दो लड़कों की चाकू मारकर हत्या कर दी. दिल्ली पुलिस के मुताबिक इरशाद जिसकी उम्र 20 साल है,उसके साथ 17 साल का एक नाबालिग लड़का था. दोनों जिग-जैग तरीके से बाइक चला रहे थे. तभी जी ब्लॉक जेजे कॉलोनी में चार नाबालिग लड़कों ने जिनकी उम्र 13 से 17 साल थी,उन्हें रोका और उनके बीच बाइक चलाने के तरीक़े को लेकर झगड़ा हो गया. झगड़े के दौरान की एक नाबालिग लड़के ने इरशाद और उसके साथ मौजूद नाबालिग को चाकू मार दिया.वारदात में दोनों की मौत हो गई.

पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद दोनों घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया,जहां उनकी मौत हो गई. इसके बाद पुलिस ने क़त्ल की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया. चारों आरोपी नाबालिग थे,इसलिए उनके खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस(केयर एंड प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन) कानून के तहत कार्यवाई की जाएगी.

Video : Diwali 2024: Himachal Pradesh के इस गांव में श्राप के डर से लोग नहीं मनाते हैं दिवाली

अनुशंसा करना

लाखों सपने लेकर US गई थी नीलम, हादसे ने बदल दिया सबकुछ, आखिर 14 फरवरी को हुआ क्या था

अमेरिकी न्यायाधीश ने डोनाल्ड ट्रम्प के संघीय कर्मचारियों की सामूहिक बर्खास्तगी पर लगाई रोक

कुल्लू में सैलाब, किन्नौर में बर्फ, उत्तराखंड में टूटा ग्लेशियर, मुंबई में लू... कुदरत के ये अजब-गजब रंग देखे क्या?

ऊर्जा मंत्रियों के साथ CM फडणवीस की बैठक, बिजली क्षेत्र के लिए कम ब्याज पर कर्ज उपलब्ध कराने पर चर्चा

वित्त सचिव तुहिन कांता पांडे को नियुक्त किया अगला SEBI प्रमुख , बुच की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी

चैंपियंस ट्राफी में भारत की पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई हस्तियों ने दी बधाई